शामगढ़ में कांग्रेसजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई।
भास्कर संवाददाता | शामगढ़
कर्नाटक में हुए घटनाक्रम के विरोध में एनएसयूआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले का दहन किया। इस दाैरान पुलिस पुतले को छुड़ाने के लिए जद्दोजहद करती रही।
पुलिसकर्मी पुतले को छुड़वाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ा कुछ कांग्रेसियों ने उनका हाथ पकड़कर रोक लिया आैर पुतले में आग लगा दी। आग लगते ही पुलिस ने फायर ब्रिगेड से तेज बौछार कर पुतले को बुझाया आैर कांग्रेसियों पर भी बौछारें छोड़कर तितर-बितर किया। शुक्रवार दोपहर में ब्लॉक व नगर कांग्रेस के नेतृत्व में एनएसयूआई ने पुतला दहन किया। एनएसयूआई जिला समन्वयक रितिक पटेल ने कहा कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या कर भजपा ने अपनी सरकार बनाई। उसके विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध किया। पिंटू परिहार, जगदीश पुरोहित, हेमंत श्रीवास्तव, पवन जोशी सहित एनएसयूआई और कांग्रेसजन उपस्थित थे।