पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • सब्जी मंंडी से स्टेशन रोड तक पोल शिफ्ट हो गए लेकिन सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ

सब्जी मंंडी से स्टेशन रोड तक पोल शिफ्ट हो गए लेकिन सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर में गरोठ रोड पर सब्जी मंडी से स्टेशन मार्ग का चौड़ीकरण दो साल से अधूरा है। नगर परिषद ने सड़क चौड़ीकरण के नाम पर कई बार अतिक्रमण हटाने की औपचारिकता निभाई। ऐसे में कार्रवाई के अगले दिन ही फिर से अतिक्रमण होना शुरू हो जाता हैं। हाथ ठेले वाले कहीं भी खड़े हो जाते हैं तो दुकानदार सड़कों पर सामान जमाना शुरू कर देते हैं। एक बार फिर इस मार्ग सहित अन्य प्रमुख बाजारों में दुकानदारों सहित ग्राहक व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। बुधवार से नगर में मां महिषासुर मर्दिनी देवी का मेला शुरू होने वाला है और प्रमुख मार्गों की स्थित ज्यों की त्यों है।

नगर परिषद की लापरवाही और अधिकारियों की अनदेखी के कारण नगर की 25 हजार से ज्यादा की आबादी को प्रमुख मार्गों अौर चौराहों पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि सबसे व्यस्ततम गरोठ रोड से स्टेशन रोड और सुवासरा रोड है। नगर परिषद गरोठ पर भारी वाहनों सहित नगर के वाहनों के यातायात के दबाव को देखते हुए तीन साल से मार्ग चौड़ीकरण के लिए प्लानिंग कर रही है। दो साल पहले अतिक्रमण हटाने और पोल शिफ्टिंग के साथ सड़क निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू की थी। दो साल में मार्ग चौड़ीकरण तो नहीं हो पाया लेकिन जर्जर हो रही सड़क पर डामरीकरण जरूर करना पड़ा, वह भी लोगों के भारी आक्रोश के बाद। बाकी चौड़ीकरण मार्ग के लिए चार बार अतिक्रमण हटाने की औपचारिकता की गई, इस दौरान पोल शिफ्टिंग का कार्य भी पूर्ण हो गया। किंतु नगर परिषद ने आगे की कार्रवाई में रुचि नहीं दिखाई। ऐसे में जिन गरीब लोगों की गुमटियां व दुकानें अतिक्रमण के नाम पर हटाई गई थीं। अब उन स्थानों पर दुकानदारों ने सामान रखने के साथ दूसरे हाथ ठेले व अस्थायी दुकानवालों ने कब्जा शुरू कर दिया है। यह सब नगर परिषद के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहा हैं। इस मार्ग पर दिनभर गरोठ की तरफ आने-जाने वाले वाहनों का दबाव रहता हैं।

सीएमओ के जाने के बाद हालात और बिगड़े

गरोठ रोड चौड़ा करने के लिए पोल शिफ्ट हो गए लेकिन सड़क नहीं बनी।

मेले के लिए डाली सड़क पर लाइन

शहर में हर तरफ अतिक्रमण देख नगर परिषद के प्रभारी अधिकारी व तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल ने बुधवार से नगर में लगने वाले मां महिषासुर मर्दिनी पशुमेला को देखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई। सड़क पर चूने से लाइन डलवाई ताकि अतिक्रमण न हो। उनके जाने के बाद ही हाथ ठेले वाले सहित लोगों ने वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े करना शुरू कर दिए और हालात पहले जैसे ही बन गए।

नगर परिषद शामगढ़ के सीएमआे गोविंद पोरवाल को शिकायतों और अन्य कारणों के चलते निलंबित किया था। उनके जाने के दो महीने बाद से अब तक कोई भी सीएमओ ज्यादा समय यहां नहीं रहा। जिसे भी प्रभार दिया गया वह कर्मचारी स्तर का होने के कारण अधीनस्थ सुनने को तैयार नहीं। ऐसे में कोई काम नहीं हो रहे हैं, नप कर्मियों के अनुसार निलंबित सीएमओ पोरवाल की पकड़ के कारण गरोठ रोड चौड़ीकरण व पोल शिफ्टिंग उनके कारण हुआ। उनके जाने के बाद से फिर अतिक्रमण होने के साथ मार्ग चौड़ीकरण के लिए सड़क निर्माण का कार्य अनुमति के लिए अब तक अटका है। यही नहीं अन्य विकास कार्य भी शुरू नहीं हो पा रहे हैं।

प्रभार मिले दो दिन ही हुए

नगर परिषद का प्रभार मिले दो दिन ही हुआ है। अतिक्रमण हटाने के लिए कड़ी कार्रवाई करेंगे। अभी तो समझाइश दी है, मेले के कारण। नहीं माने तो कार्रवाई करेंगे। मार्ग चौड़ीकरण व सड़क निर्माण की फाइल अनुमति के लिए भोपाल स्तर पर पेंडिंग है। प्रेमशंकर पटेल, तहसीलदार एवं प्रभारी अधिकारी, नगर परिषद, शामगढ़

खबरें और भी हैं...