अवैध रूप से डोडाचूरा ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार
अवैध रूप से डोडाचूरा ले जाते 2 लोगों को गिरफ्तार किया। अारोपी बाइक पर जा रहे थे। उनसे 35 किलो डोडाचूरा जब्त किया।
शामगढ़ पुलिस थाना प्रभारी ब्रजभूषण हिरवे ने बताया बाइक सवारों को मुख्यरोड पर रोकर पूछताछ कर तलाशी ली। आरोपी कुशालसिंह सौंधिया राजपूत (23) व गोविंदसिंह सौंधिया राजपूत(30) निवासी ग्राम मेलकी थाना गंगधार जिला झालावाड़ (राजस्थान) को बाइक क्रमांक आरजे-17एसएम5497 के साथ गिरफ्तार कर बोरे में छिपाकर रखा डोडाचूरा जब्त किया।