पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • शामगढ़ में सर्वसमाज की महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च

शामगढ़ में सर्वसमाज की महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बढ़ते दुष्कर्म के मामले और कठुआ, उन्नाव, सासाराम, सूरत जैसे कई मामलों में जिसमें मासूम बच्चों के साथ दरिंदगी हुई। इन घृणित घटनाअों को लेकर सर्वधर्म समाज की महिलाओं और युवतियों द्वारा महिषासुर मर्दिनी भक्त मंडल महिलाओं के साथ श्रीराम मंदिर से गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इसमें 6 साल की बालिकाओं के साथ युवतियों व महिलाओं ने शामिल होकर दुष्कर्म पीड़ितों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। पश्चात आक्रोश प्रकट करते हुए सरकार से मांग की गई कि ऐसे मामलों के आरोपियों को सार्वजनिक रुप से सजा दे, ताकि दूसरा कोई हिम्मत न कर सके। इस मौके पर संध्या जायसवाल, मनप्रीत कोर, प्रीति खुराना, शमा अब्बासी, किरण खुराना, सुनैना जायसवाल, मुमताज खान, खुशबू चौहान, इस्मिता खेवले, रिनी कालरा, चुन्नी चौहान सहित युवतियां व महिलाएं शामिल थीं।

खबरें और भी हैं...