पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • गर्भवती ने फांसी लगाई, पति पर हत्या का आरोप लगाया

गर्भवती ने फांसी लगाई, पति पर हत्या का आरोप लगाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढ़ाबला निपानिया निवासी संगीता बाई पति बद्रीसिंह सौंधिया राजपूत (20) ने अपने मायके ढ़ाबला मनाेहर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका गर्भवती थी और घटना के समय पति कमरे के बाहर बैठा था, घटना की जानकारी तब लगी जब मृतका के परिजन कमरे में गए। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए साथ ले गई। पुलिस थाना शामगढ़ टीआई बृजभूषण हिरवे ने बताया बुधवार देरशाम संगीताबाई का शव मायके में फांसी के फंदे पर झुलता मिला। मृतिका को पांच माह का गर्भ था। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्वयं द्वारा फांसी के फंदे पर झूलने की बात आई हैं। मायके वालों ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। महिला एक महीने से मायके में रह रही थी और दो दिन पहले उसका पति बद्रीसिंह मिलने आया था। प्रकरण में जांच एसडीअोपी विनोद शर्मा कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...