पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • किराये का भुगतान नहीं तो 25 से दूध परिवहन नहीं करेेंगे

किराये का भुगतान नहीं तो 25 से दूध परिवहन नहीं करेेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांची दुग्ध संघ के कोल्ड स्टोर पर विरोध करने पहुंचे वाहन मालिक व ड्राइवर।

भास्कर संवाददाता | शामगढ़

शामगढ़ क्षेत्र से सांची दुग्ध संघ के लिए दूध एकत्र कर प्लांट तक पहुंचाने वाले अनुबंधित वाहन मालिकों को अनुबंध के तहत समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। उक्त आरोप लगाते हुए मोटर मालिकों और ड्राइवरों ने तत्काल बकाया भुगतान करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

शनिवार शाम को शामगढ़ स्थित सांची दुग्ध संघ के प्लांट पर दूध परिवहन वाहन के मालिक एकत्र हुए। जहां प्रबंधक दूध संघ उज्जैन के नाम पर शामगढ़ प्लांट के मैनेजर कृपाल दुगारिया को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि वाहन मालिक अनुबंध के तहत शामगढ़ क्षेत्र से दूध एकत्र कर प्लांट तक पहुंचाते हैं। अनुबंध के अनुरूप समय पर वाहन किराये का भुगतान होना चाहिए। बावजूद तीन महीने से भुगतान नहीं किया, बार-बार जल्द देने का आश्वासन दिया जा रहा है। यदि हम परिवहन बंद करते हैं तो अनुबंध की शर्त के तहत हमारी जमा राशि जब्त करने की बात कही जाती है। अब यदि भुगतान नहीं होता है तो शामगढ़ क्षेत्र में हम 25 मई से परिहवन नहीं करेंगे। इस दाैरान वाहन मालिक महादेव गुर्जर, राजू भाई जायसवाल, देवीलाल मेहर, बालकिशन, विनोद पाटीदार, नागू नाथ सहित अन्य वाहन मालिक व ड्राइवर उपस्थित थे। इस बारे में सांची दूध संघ शाखा शामगढ़ के मैनेजर कृपाल दुगारिया ने बताया उज्जैन संघ को इस बात से अवगत करा दिया है। सोमवार-मंगलवार तक वाहन मालिकों के बिलों का भुगतान कर दिया जाएगा। दूध परिवहन कर रहे वाहन मालिकों द्वारा बिल देरी से दिए जाने के कारण यह देरी हुई है।

खबरें और भी हैं...