काशीखेड़ा-खताखेड़ी में हुए 196 विवाह
नटेरन| मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में विवाह हुए। आयोजन के दौरान काशी खेड़ा में 75 जोड़े और खताखेडी के हनुमान मंदिर पर 121 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विवाह कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वही क्षेत्रीय विधायक उद्यानिकी राज्य मंत्री सूर्य प्रकाश मीणा ने दोनों जगह पहुंच कर वर वधु को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर एसडीएम मकसूद अहमद खान, तहसीलदार संजय जैन, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमलेश मेहर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निरंजन सिंह रघुवंशी, जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि अरुण रघुवंशी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।