शमशाबाद| 20 मई को दोपहर चार बजे सिरोंज रोड स्थित महानीम चाैराहे पर मलखानसिंह धाकड़ के ढाबे पर खाना खाने आए बलवीर यादव निवासी गांव झगरी, दिनेश चौरसिया, ज्ञानसिंह शमशाबाद एवं रमेश गुर्जर दुदनखेड़ी द्वारा शराब के नशे में आपस में विवाद किया गया। ढाबे के कर्मचारियों द्वारा बीच बचाव करने पर उनसे भी विवाद किया गया। ढाबे में तोड़फोड़ कर तखत व फ्रीज मेंं आग लगा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बलवीर, दिनेश एवं ज्ञानसिंह भाग गए। रमेश गुर्जर को पकड़कर पुलिस ले आई। प्रकरण में गोलू धाकड़ की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी रमेश गुर्जर अत्यधिक नशे में होने के कारण उसे अस्पताल में भरती कराया गया। उनसे कहा गया कि नशा उतरने पर उसे पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।