अहाते-ठेकेदार के कर्मचारियों ने गांव हीरा नगर (शुतराणा) के सरपंच से मारपीट की थी। पीडित के वारिसों ने थाना शुतराणा में गुंडागर्दी की सूचना देकर मारपीट के शिकार व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में दाख़िल कराया। सोशल मीडिया पर मारपीट की वायरल वीडियो के बाद में पुलिस ने 4 व्यक्तियों के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया। दो को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक झगड़े और 60 हजार रुपए छीनने का भी जिक्र दर्ज केस में है। पुलिस ने जिन व्यक्तियों पर केस दर्ज किया है उनमें कर्म चंद काला, भीमसैन, पंजाब सिंह और वरिन्दर कुमार शामिल हैं।
अस्पताल में दाखिल सरपंच प्रकाश चंद।