पातड़ां| शुतराणा कोऑपरेटिव बैंक में स्टाफ और मुलाजिमों की कमी के कारण किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों की मांग है कि सहकारिता विभाग मुलाजिमों की कमी पूरा कर किसानों की समस्याएं हल करे। यूथ किसान नेता राज सिंह शुतराणा, लखविंदर सिंह मौलवीवाला, जसबीर सिंह करतारपुर, हरजिंदर सिंह सधारनपुर, गुरबाज सिंह, सुरिंदर सिंह, जगतार सिंह, सूबा सिंह ने बताया कि शुतराणा कोऑपरेटिव बैंक में 24 से ज्यादा गांव के किसान लेनदेन के लिए आते हैं। यहां अक्सर भीड़ रहती है, इस वजह से समय बर्बाद होता है। बैंक उच्चाधिकारी दर्शन सिंह ने कहा कि बैंक में स्टाफ की कमी चल रही है, जल्द हल कराया जाएगा।