पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान पुत्र करा रहा है किसानों का सम्मान

किसान पुत्र करा रहा है किसानों का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को किसान सम्मान यात्रा का समापन क्षेत्र के जानपुर बावड़िया में आम सभा के दौरान किया गया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री व किसान मोर्चा प्रदेश प्रभारी रघुनाथ भाटी ने उपस्थित किसानों से कहा कि किसान पुत्र शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों का सम्मान कराया जा रहा है।

इस दौरान प्रदेश भर में किसान मोर्चा के माध्यम से किसान पुत्र का गांव गांव पहुंचकर सम्मान किया जा रहा है। इससे दौरान श्री भाटी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।

सभा को भाजपा जिला अध्यक्ष सीताराम यादव, क्षेत्रीय विधायक सुदेश राय, प्रदेश व्यवसायिक संयोजक विकास मंदरिया ने भी संबोधित किया।

किसान सम्मान यात्रा के समापन के दौरान पानबिहार, सरखेड़ा, रावणखेड़ा, खंडवा में आमसभा हुईं। यहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री यादव, क्षेत्रीय विधायक श्री राय, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलवंत मेवाड़ा ने किसानों को सम्मानित किया।

इस दौरान किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण वर्मा, प्रिंस राठौर, मानसिंग पवार, रामनिवास पचौरी, देवीलाल लोधी, नवीन चौहान, हेमराज लोधी, दिनेश मेवाड़ा, महेंद्र गौर, भूपेंद्र पाटीदार, श्यामपुर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रीतम गोर, सरपंच राजेंद्र मीणा, भारत सिंह गौर, ईश्वर पचौरी, कैलाश नगीना उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...