लंबाई और लागत से अटकी थी स्वीकृति
लंबाई और लागत से अटकी थी स्वीकृति
खाचरोद से लेकर धुराड़ाकला तक 21 किमी का मार्ग लंबे समय से एस्टीमेट भेजने के बाद भी अटका हुआ था। इसकी वजह रोड की लंबाई तथा उसकी लागत थी। इस कारण शासन स्तर से स्वीकृत नहीं हो रहा था।
26 करोड़ की लागत से बनेगा रोड
शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद उक्त रोड 21 किमी तक 26 करोड़ 50 लाख रुपए से बनाया जाएगा। इस रोड से सिद्दीकगंज तथा देवास जिले का हाटपीपल्या क्षेत्र जुड़ जाएगा। इसे प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
उक्त मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर इस मार्ग की जर्जर हालत से परेशान लोगों को राहत मिल सकेगी। इससे खाचरोद, जसमत, पगारियाहाट, सिद्दीकगंज, धुराड़ाकला, सुशील नगर, श्यामपुरा, धरमपुरी, सामरी, बापचा, दुधापुरा,नरपाखेड़ी, कातला, कोटिया नाला, धींगाखेड़ी, नीलबड़, उदयपुर, खेकाखेड़ी सहित 50 गांवों के लोगों को भी राहत मिलेगी।