पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान सम्मान यात्रा जिला मुख्यालय के समीप पहुंची

किसान सम्मान यात्रा जिला मुख्यालय के समीप पहुंची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | श्यामपुर

भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही किसान सम्मान यात्रा शुक्रवार को जिला मुख्यालय से लगे गांवों में पहुंची। इस दौरान उपस्थित किसानों का सम्मान किया गया। विधायक प्रतिनिधि सतीश बनवैया के नेतृत्व में सम्मान यात्रा करीब 6 गांवों में पहुंची। इस दौरान यात्रा में प्रमुख रूप से उप सरपंच जितेंद्र वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि दिनेश मेवाड़ा, खजूरिया सरपंच महेंद्र गौर, सरपंच नर्मदा सिंह, सरपंच प्रतिनिधि सुनील, नितेश वर्मा, राजू वर्मा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस दौरान किसान सम्मान यात्रा क्षेत्र के ग्राम बिजोरी, राजूखेड़ी, रोला, शेखपुरा, मुहाली, खजूरिया बंगला आदि गांवों में पहुंची।

इनका किया सम्मान

यात्रा में किसान रामसिंह मेवाड़ा, सुरेश मेवाड़ा, संतोष वर्मा, दिनेश वर्मा, लाखन सिंह, प्रेम नारायण वर्मा, लक्ष्मी नारायण अहिरवार, मोहन मालवीय, किशन अहिरवार, भुपेन्द्र मेवाड़ा, रामलाल, बाबू लाल, फतेसिंह, जालम सिंह, मानसिंह, मोतीलाल, सुरेश गौर, लखन गौर, कमल गौर, राजेश गौर का सम्मान किया गया।

खबरें और भी हैं...