पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोड निर्माण के लिए दुकानदार और मकान मालिक हटा रहे अतिक्रमण

रोड निर्माण के लिए दुकानदार और मकान मालिक हटा रहे अतिक्रमण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | श्यामपुर /अहमदपुर

नेशलन हाईवे से बैरसिया के भोजपुरा तक करीब 65 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत अहमदपुर की मुख्य बाजार में रोड के दोनों के 200 से अधिक मकान और दुकानों पर लोग स्वयं ही अतिक्रमण हटा रहे हैं।

सड़क निर्माण के लिए इस सड़क के दायरे में आने वाले 200 से अधिक मकान एवं दुकान को तोड़ा जा रहा है। इसके लिए सबसे अधिक अहमदपुर एवं बरखेड़ा हसन में लोगों के मकान एवं दुकान हटाया जाना प्रस्तावित है। मकान एवं दुकान मालिकों को कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इस कारण दुकान व मकान मालिक स्वयं ही अतिक्रमण हटा रहे हैं। 40 किमी से अधिक लंबाई वाली इस प्रमुख मार्ग का नए सिरे से निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसी तरह मार्ग पर स्थित खाईखेड़ा में लगभग 30 लोगों का अतिक्रमण है। इसके लिए ग्रामीणों को तीन दिनों समय दिया था। सुपरवाइजर गोपाल राय ने बताया कि विभाग ने कब्जा हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को तीन दिनों का नोटिस जारी किए गए थे। समय सीमा में निर्देशों का पालन करते हुए अधिकतर लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया है। जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है उसे हटाने विभाग कार्रवाई कर रहा है।

खबरें और भी हैं...