पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नगर पालिका बोर्ड की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज | नगर पालिका बोर्ड की बैठक सोमवार सवेरे 11 बजे पालिका सभाभवन में अध्यक्ष कंचन सोलंकी की अध्यक्षता में होगी। अधिशासी अधिकारी भीमसिंह देवल ने बताया कि बैठक में छावणी मोहल्ला स्थित सार्वजनिक पार्क में शहीद भंवरसिंह छीबागांव एवं पुराने बस स्टैंड पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने के प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया जाएगा। ज्ञात रहे कि इसके पहले 12 फरवरी को पालिका बोर्ड की बजट बैठक रखी गई थी, उसे भी कोरम के अभाव में निरस्त किया गया था। 12 अप्रैल को प्रस्तावित बोर्ड की बैठक भी निरस्त की गई थी। लंबे इंतजार के बाद हो रही बैठक को लेकर शहर में विकास के मु्द्दे पर अहम निर्णय लिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...