पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुंदननगर में बनेगा सार्वजनिक पार्क, पालिकाध्यक्ष ने किया शिलान्यास

कुंदननगर में बनेगा सार्वजनिक पार्क, पालिकाध्यक्ष ने किया शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज| शहर के कुंदननगर में नगर पालिका की ओर से शहरवासियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक पार्क बनाया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष कंचन सोलंकी ने मंगलवार को मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन कर सार्वजनिक पार्क का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष कंचन सोलंकी ने कहा कि सार्वजनिक पार्क की चारदीवारी का निर्माण कराने के लिए 9 लाख 30 हजार रुपए स्वीकृत किए गए है, जिसका निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया है। दीवार का निर्माण पूर्ण होने के बाद पार्क को विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर पालिका पार्षद इंद्रा कुमावत, किशोर आर्य, पूर्व पार्षद ताराराम कुमावत, राजेंद्र सोलंकी, माली समाज के पूर्व अध्यक्ष चुन्नीलाल परिहार व चंपालाल सुंदेशा समेत कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...