पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर से 2 किमी दूर बस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गजानन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 23 को, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

चांदाना में देव वंशीय मालवीय लौहार परगना सत्तावीश-कुंडाल की ओर से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का होगा आयोजन


शहर से 2 किमी दूर बसे चांदाना गांव में देव वंशीय मालवीय लौहार परगना सत्तावीश-कुंडाल के नवनिर्मित गजानन मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 23 अप्रैल को होगा। तीन दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज 21 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ होगा। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर व गांव के सभी मार्गों को रंग-बिरंगी मालाओं व बिजली रोशनी से सजाया गया है। गजानन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष कन्हैयालाल खिवांदी ने बताया कि गजानंद मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को होगा। महोत्सव पर सुबह 8 बजे गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद शाम को भोजन प्रसादी होगी। दूसरे दिन रविवार सुबह 6 बजे हवन का आयोजन होगा एवं सुबह 8 बजे वरघोड़ा निकाला जाएगा। महोत्सव स्थल से रवाना होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होकर पुन: गजानंद मंदिर पहुंचेगा। इसके बाद मोबण की स्थापना की जाएगी एवं रात 9 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सुबह 7.22 बजे मंत्रोच्चारण के बीच मूर्ति स्थापना, शिखर कलश, दंड, ध्वजा स्थापित व हेलीकॉप्टर से मंदिर पर पुष्प वर्षा की जाएगी। प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार शाम को बैठक हुई, जिसमें समाज के पंचों ने तैयारियों का जायजा लिया।

खबरें और भी हैं...