सुमेरपुर में बाबा साहेब की सात फीट ऊंची प्रतिमा का हुआ अनावरण
भास्कर न्यूज | सुमेरपुर
शहर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती शनिवार को मनाई गई। अंबेडकर उद्यान में जनसहयोग से तैयार की गई अंबेडकर की नई आदमकद प्रतिमा का अनावरण उप मुख्य सचेतक व विधायक मदन राठौड़ द्वारा किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष जोराराम कुमावत, उपाध्यक्ष रमेश राखेचा ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान विधायक राठौड़ ने अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। गौरतलब है कि जनसहयोग से 1 लाख 30 हजार रुपए की लागत से जयपुर में मार्बल से अंबेडकर की नई प्रतिमा का निर्माण करवाया गया था, जिसकी ऊंचाई 7 फीट की है। वहीं नगरपालिका प्रशासन द्वारा मूर्ति स्थापित करने के लिए 1 लाख की लागत से स्टैंड का निर्माण करवाया गया व 30 हजार की लागत से प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए रेलिंग व प्रतिमा के चारों ओर सेफ्टी स्टील की जाली लगाई गई। इस स्टैंड की ऊंचाई सात फीट है,जिस पर डॉ.अंबेडकर की ढाई फीट चौड़ी व 7 फीट लंबी प्रतिमा स्थापित की गई। वहीं डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी अंबेडकर जयंती मनाई। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, नगरपालिका प्रशासन सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुमेरपुर में बनेगा भीमराव अंबेडकर सामुदायिक भवन : सुमेरपुर। अंबेडकर जयंती पर शनिवार को शहर में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व उदघाटन उपमुख्य सचेतक व विधायक मदन राठौड़ व नगर पालिका अध्यक्ष जोराराम कुमावत के सान्निध्य में हुआ। संजय नगर में 48 लाख की लागत से बनने वाले डॉ.भीमराव अंबेडकर सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की शीला वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रखी गई। साथ ही शहर में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व उदघाटन विधायक राठौड़ द्वारा किया गया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी विनोद कुमार मल्होत्रा, नगर पालिका उपाध्यक्ष रमेश राखेचा, प्रधान राजेंद्रसिंह देवड़ा, मंडल अध्यक्ष मांगीलाल सुथार, मांगीलाल देवड़ा, लालाराम देवासी आदि मौजूद थे।
शिवगंज| शहर समेत आस पास गांवों में शनिवार को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। नगर कांग्रेस कार्यालय में सुबह 9 बजे पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की उपस्थिति में डॉ. अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस महामंत्री छगन गहलोत, नगराध्यक्ष वजींगराम घांची, पूर्व अध्यक्ष पुखराज परिहार, महिला कांग्रेस नगराध्यक्ष जुली चौहान, पालिका के प्रतिपक्ष नेता अब्बास अली, पार्षद महेंद्र वाघेला समेत अन्य लोग मौजूद थे। बडग़ांव में ग्राम पंचायत की ओर से अंबेडकर सर्किल पर कार्यक्रम रखा गया, जिसमें सरपंच पुष्पा हिरागर, उप सरपंच प्रकाश कुमार माली, ग्राम सेवक हितेश सोलंकी, वार्ड पंच लालाराम देवासी मौजूद थे। डॉ अंबेडकर सेवा समिति शिवगंज की ओर से केरलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जयंती मनाई गई।
अंबेडकर की मूर्ति पर किया माल्यार्पण : जावाल. कस्बे के अंबेडकर सर्किल पर सरपंच ललितादेवी भांड समेत ग्रामीणों ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं अटल सेवा केंद्र परिसर में भी अंबेडकर जयंती मनाई। इस मौके मंडल अध्यक्ष छगनलाल, मुलाराम, हैडकांस्टेबल जसवंतसिंह, जितेंद्रसिंह, गोवाराम, भीमाराज, केसाराम समेत अन्य मौजूद थे।
पाड़ीव| अटल सेवा केंद्र में सरपंच निक्कू माली की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया तथा अंबेडकर जयंती मनाई गया। इस मौके ग्राम विकास अधिकारी प्रशांत कुमार, ग्राम रोजगार सहायक गणेशराम परमार, वार्ड पंच रूपाराम, मोहन देशप्रेमी, अरविंद माली मौजूद थे। वहीं नून गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अनादरा| समीपवर्ती डाक गांव के अटल सेवा केंद्र में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सरपंच डायालाल की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके उपसरपंच कुंदन कंवर, सचिव लक्ष्मीलाल बड़ गुर्जर, महीपालसिंह, सह दलाराम मेघवाल, वार्ड पंच शंकरलाल कोली मौजूद थे।
भटाना| कस्बे के अटल सेवा केंद्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके ताराचंद पुरोहित, चौपाराम मेघवाल, रविंद्रसिंह देवड़ा, शांतिलाल कोली, कपुरचंद पुरोहित, ताराचंद पुरोहित, चौपाराम, रमेश कुमार मौजूद थे।
बाबा साहेब की जयंती पर हुए कई आयोजन
सुमेरपुर. माल्यार्पण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता।
पाड़ीव
दांतराई
जीरावल में बाबा साहेब को किया याद
दांतराई. समीपवर्ती जीरावल के अटल सेवा केंद्र में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके सरपंच वीणा रावल ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में भाजपा यूथ जिला महामंत्री प्रकाश राज रावल, वार्ड पंच हेमाराम, ग्राम सेवक अर्जुन भाट, रोजगार सहायक दलपत, ग्राम पंचायत सहायक अजय, मोतीराम, प्रकाश कोली व भीखाराम मौजूद थे।