प्रवेशोत्सव का आगाज 26 को
शिवगंज | बालक-बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग की ओर से सत्र 2018-19 के तहत शाला प्रवेशोत्सव के प्रथम चरण का आगाज 26 अप्रैल को होगा, जिसमें आयु अनुरूप बालकों को प्रवेश देकर उन्हें विशेष प्रशिक्षण देकर कक्षा स्तर पर लाया जाएगा। ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पूनमसिंह सोलंकी ने बताया कि जिले के अनामांकित, ड्रापआउट, नेवर एनलोल्ड बालक-बालिकाएं प्रत्येक ग्राम के हाउस होल्ड सर्वे के माध्यम से चिन्हित किया जाकर 6 से 18 आयुवर्ग के बालकों को प्रवेश देकर उन्हें विशेष प्रशिक्षण देकर कक्षा स्तर तक लाया जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान के सहायक परियोजना समवंयक सुनील दत्ता ने बताया कि शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के आगाज पूर्व शनिवार को गौतम ऋषि महादेव मेले में शिक्षा विभाग की ओर से प्रवेशोत्सव की प्रदर्शनी लगा एवं पेम्पलेट वितरण कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागृत रहने का संदेश दिया। प्रदर्शनी का शुभारंभ एसडीएम प्रकाशचंद्र अग्रवाल, तहसीलदार प्रदीप मालवीय व बीईईओ सोलंकी ने किया। मेले में आरपी हरिराम कलावंत, हिम्मतराम माली, ओम प्रकाश, हंसाराम, मगाराम देवासी, खीमाराम, मोहनलाल ने प्रदर्शनी में सहयोग दिया।