48 लाख की लागत से बनेगा अंबेडकर भवन, राज्यमंत्री ने किया शिलान्यास
शहर के हीरागरवाड़ी मोहल्ले में नगरपालिका मंडल की ओर से शनिवार शाम 7 बजे गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी के विशिष्ट आतिथ्य व पालिकाध्यक्ष कंचन सोलंकी की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। समारोह में गोपालन राज्य मंत्री देवासी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन का निर्माण होने पर नागरिकों को विश्राम व ठहराव के लिए सुविधा होगी। पालिकाध्यक्ष सोलंकी ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। समारोह को विशिष्ट अतिथि लुंबाराम चौधरी ने भी संबोधित किया। समारोह में नगर पालिका ईओ भीमसिंह देवल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, भाजपा जिला महामंत्री दिनेश बिंदल, पार्षद सुरेश कुमार, लक्ष्मण परिहार, अशोक कुमावत, बरखा आर्या, धरमी भाटी, रमेश कुमार सोनी, किशोर आर्य, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश भाटी, पूर्व पार्षद राजेंद्र सोलंकी, जैसाराम माली, ओबीसी जिला महामंत्री माणक प्रजापत और नारायणलाल परिहार मौजूद थे।
शिवगंज. अंबेडकर भवन के लिए शिलान्यास करते राज्यमंत्री।