वक्ताओं ने कहा : डॉ. भीमराव अंबेडकर थे सभी वर्गों के हितैषी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा शिवगंज की ओर से गोशाला वाटिका में गुरुवार रात 8 बजे कलेक्टर संदेश नायक के मुख्य आतिथ्य एवं एसपी ओम प्रकाश मेघवाल की अध्यक्षता में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन चरित्र एवं उनका देश निर्माण में योगदान विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एसडीएम प्रकाशचंद्र अग्रवाल, सुमेरपुर एसडीएम विनोद मल्होत्रा, गोशालाध्यक्ष फतेहसिंह राव व कर सलाहकार सुरेश कुमार अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। विचार गोष्ठी का शुभारंभ अतिथियों ने डॉ. अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। गोष्ठी में कलेक्टर नायक ने कहा कि डॉ. बाबा साहेब के जीवन की प्रेरणा लेकर हम सभी को सेवा कार्यों के प्रति समर्पित रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बाल जीवन में आई कई कठिनाइयों का संघर्ष कर सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सीख दी है, जिसे कभी भूल नहीं सकते है। पुलिस अधीक्षक मेघवाल ने कहा कि डॉ. बाबा साहेब ने अपना संपूर्ण जीवन संघर्ष में व्यतीत किया और देश को एक ऐसा संविधान बनाकर दिया, जिसकी हर वर्ग को जरूरत थी और उसकी चौतरफा सराहना हो रही है। एसडीएम मल्होत्रा ने संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की पूरी जीवनी को बड़े रोचक अंदाज में बताया एवं बालक भीम के प्रारंभिक जातिगत विषमताओं के कारण उनको जो परेशानियां झेलनी पड़ी, उसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की ओर से जीवन में सबसे अधिक शैक्षिक उपाधियां प्राप्त की, जिसे आज विश्व भी मानता है। गोष्ठी कार्यक्रम में आरएसएस के बालकार्य प्रमुख रामचंद्र रावल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, भाजपा ओबीसी जिला महामंत्री माणक प्रजापत, पार्षद अशोक कुमावत, लक्ष्मण परिहार, माली समाज के पूर्व अध्यक्ष नारायणलाल परिहार, मांगीलाल गहलोत, मंजू मीणा, नरेंद्रसिंह, संजू सोनी, शैतानसिंह, करणसिंह, अशोक कुमार, किशोर परिहार, चंद्रप्रकाश सोनी, पूर्व पार्षद राजेंद्र सोलंकी, जैसाराम माली, राजेंद्र त्रिपाठी, पवन यादव, अनिल कुमार दत्ता मौजूद थे। विचार गोष्ठी का संचालन अशोकपालसिंह मीना ने किया। अंत में शिवलाल सुथार व सुरेंद्र कुमार चांवरिया ने सभी अतिथियों व लोगों का आभार जताया।
आज केरलेश्वर महोदव मंदिर में मनाएंगे जयंती
डॉ भीमराव अंबेडकर सेवा समिति शिवगंज की ओर से सुबह 9 बजे केरलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बाबा साहेब की जयंती मनाई जाएगी। महामंत्री ललित हिंडोनिया ने बताया कि कार्यक्रम में समिति के कई कार्यकर्ता व लोग भाग लेंगे।
शिवगंज. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा शिवगंज की ओर से गोशाला वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शहरवासी।
शिवगंज. कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।
5.70 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन आज
उपमुख्य सचेतक राठौड़ शहर में 33 विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
भास्कर न्यूज | सुमेरपुर
अंबेडकर जयंती पर शनिवार को शहर में 5.70 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन उपमुख्य सचेतक व विधायक मदन राठौड़ के मुख्य आतिथ्य व नगर पालिका अध्यक्ष जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत 14 अप्रैल सुबह 10 बजे से मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुसार 48 लाख की लागत से संजय नगर में बनने वाले डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास, 30 लाख की लागत से राजेन्द्र मार्केट बगीचे के पास सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास, 30 लाख की लागत से प्रताप चौक के पास कोलीवाडा रोड पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास, 11 लाख 17 हजार की लागत से वार्ड नंबर 8 में अमरापुरी श्मशान घाट में लकड़ी भण्डारण के लिए टीन शेड, लाईटिंग, फर्श मरम्मत व रंग रोगन कार्य का शिलान्यास, 7.39 लाख की लागत से जुना जाखा माताजी मंदिर रोड स्थित श्मशान घाट में टीन शेड, (विश्राम स्थल) निर्माण कार्य का शिलान्यास, 6 लाख 45 हजार की लागत से साकेत आश्रम रोड स्थित कब्रिस्तान में हाईमास्क लाईट और टीन शेड (विश्राम स्थल) निर्माण कार्य का शिलान्यास, 72 लाख की लागत से कोर्ट से नेशनल हाईवे पुराडा सर्किल तक सड़क सुदृढ़ीकरण व चौड़ा करने का कार्य का शिलान्यास सहित 33 विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया जएगा। विधायक राठौड़ चार दिन तक सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र मे प्रवास पर रहेगें। जिसमें स्थानीय कार्यक्रमों के साथ ही इस माह के अंतिम सप्ताह में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित सुमेरपुर दौरे की तैयारियों का जायजा लेंगे। इस मौके पर उपखंड अधिकारी विनोद कुमार मल्होत्रा, नगर पालिका उपाध्यक्ष रमेश राखेचा, प्रधान राजेन्द्रसिंह देवडा, उपप्रधान करणसिंह नेतरा,मण्डल अध्यक्ष मांगीलाल सुथार, मांगीलाल देवडा, लालाराम देवासी सहित नगर पालिका के पार्षद, जनप्रतिनिधि, समाज सेवी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।