पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल विवाह होने की जानकारी मिलते ही होगी कार्रवाई : एसडीएम

बाल विवाह होने की जानकारी मिलते ही होगी कार्रवाई : एसडीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाल विवाह प्रतिबंध अधिनियम के तहत सभागृह में गुरूवार शाम को एसडीएम प्रकाशचंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में ब्लॉक लेवल अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व ऑफसेट संचालकों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अक्षय तृतीया पर होने वाले बाल विवाह की रोकथाम को लेकर सभी से सहयोग की अपील की गई। इसके साथ ही अधिकारियों के निर्देश दिए गए कि वे पूरी जिम्मेदारी के साथ सतर्क रहें। बैठक में एसडीएम अग्रवाल ने ब्लॉक क्षेत्र के सभी अधिकारियों को बाल विवाह होने की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई करवाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि विवाह की आमंत्रण पत्रिकाओं पर प्रिंटिंग प्रेस, मुद्रक का नाम व दूल्हा-दुल्हन की जन्म तिथि अंकित होनी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह में शामिल होने वाले परिजनों, पंडित, हलवाई व टेंट, बिजली, डीजे, माइक लगवाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई होगी। बाल विवाह रोकने के लिए 16 अप्रैल से उपखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। बैठक में तहसीलदार प्रदीप मालवीय, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी भीमसिंह देवल, जलदाय विभाग के सहायक अभियंता रताराम सुथार, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पूनमसिंह सोलंकी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...