पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिकारियों की बैठक में बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए

अधिकारियों की बैठक में बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला एवं बाल विकास परियोजना की ओर से बाल विवाह रोकथाम के लिए सोमवार सुबह 11 बजे पंचायत समिति के सभाभवन में एसडीएम प्रकाशचंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी एवं इसके रोकथाम के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम अग्रवाल ने बाल विवाह को अभिशाप बताते हुए उसके रोकथाम के कानूनी प्रावधान व आवश्यक पूर्व सूचनाओं के आदान-प्रदान की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को बाल विवाह पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनमसिंह सोलंकी ने बाल विवाह को सामाजिक कुरीति बताते हुए इसकी रोकथाम के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। बैठक में आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षक मेरी सेमुअल, अनिता भावसार, हरजीराम मीणा, चंदनसिंह, नरेश कुमार परमार मौजूद थे।



खबरें और भी हैं...