शिवगंज में मकान की छत पर चढ़ा चोर, सीसीटीवी कैमरे में आया नजर
शिवगंज | शहर की रूद्राक्ष कॉलोनी में रविवार रात एक मकान की छत पर चोर चढ़ गया, लेकिन मकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में वह दिख जाने पर इसकी जानकारी हो गया, जिससे वह भाग गया। जानकारी के अनुसार रूद्राक्ष कॉलोनी में रात करीब साढ़े ग्यारह बजे रमेश भाई के मकान पर लगे हुए पाइप को पकड़ कर एक चोर उसकी छत पर चढ़ रहा था, उस समय मकान के अंदर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में वह दिख गया, तो मकान मालिक ने इसकी जानकारी पड़ौस में रहने वाले लोगों की दी। कुछ ही देर में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा व अन्य लोग भी वहां एकत्रित हो गए और मकान की छत समेत आसपास की सभी जगहों पर चोर की तलाश की, लेकिन तब तक चोर वहां से भागने में सफल हो गया। मकान के अंदर लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज में रात 11.52 बजे चोर पाइप के सहारे मकान पर चढ़ रहा है। मकान मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी है।