- Hindi News
- National
- वेरारामपुरा के पास गौतम ऋषि मेले में जा रहा ट्रैक्टर पलटा, 9 श्रद्धालु घायल
वेरारामपुरा के पास गौतम ऋषि मेले में जा रहा ट्रैक्टर पलटा, 9 श्रद्धालु घायल
वेरारामपुरा गांव के पास फोरलेन पर शुक्रवार शाम को गौतम ऋषि मेले में जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से 9 लोग घायल हो गए। इसमें एक महिला की स्थिति नाजुक होने से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सुमेरपुर तहसील के ग्राम बांकली से कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर शाम करीब 4 बजे गौतम ऋषि मेले में जा रहे थे।
वेरारामपुरा के पास संतुलन खो जाने से अचानक ट्रैक्टर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार अमृतलाल (20) पुत्र मोहनलाल मीणा बांकली, पुष्पा देवी (19) कमलेश कुमार पालड़ी जोड़ मोरकी देवी (27) लालाराम मीणा, केवाराम (35) पुत्र थानाराम बलाना, लालाराम (45) पुत्र लच्छाराम मीणा बांकली, रंबा देवी (40) हकमाराम बांकली चालक सत्तार खां (55) पुत्र सुल्तान खां मुसलमान बांकली, होली देवी (25) प|ी धनाराम बांकली, सुरेश कुमार (19) पुत्र प्रतापराम मीणा के चोटें आने से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर शिवगंज से पुलिस ने तत्काल ग्राम वेरारामपुरा पहुंचकर सभी घायलों को एंबुलेंस में राजकीय अस्पताल में लाया गया, जहां डॉ. गोपालसिंह व अन्य चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। बताया गया है कि घायल पुष्पा देवी की स्थिति नाजुक होने से उसे रेफर किया है।
शिवगंज. हादसे में घायलों का अस्पताल में उपचार करते डॉक्टर्स।