शिवगंज | आर्यवीर दल शिवगंज के खाडिय़ावास मोहल्ला स्थित भीम व्यायामशाला में आयोजित 20 दिवसीय निशुल्क बॉक्ंिसग प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को योग-व्यायाम का प्रशिक्षण दिया। शिविर का शुभारंभ 5 मई को हुआ था, जिसमें विभिन्न गांवों-कस्बों से आए युवा आत्म सुरक्षा के लिए प्रतिदिन सुबह-शाम बॉक्ंिसग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ग्रीष्मकालीन बॉक्ंिसग प्रशिक्षण शिविर में शनिवार व शुक्रवार को बिग्रेड ऑफ दी गाडर््स पंजाब के पूर्व सैनिक आनंदीलाल ने सभी अभ्यार्थियों को योग-व्यायाम का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने जमीन पर लेटे हुए दोनों पैरों को ऊपर उठाने, सिर की ओर पैरों को एक साथ लाने, घुटनों के बल पर चलने, बाधाओं को पार करने के गुर सिखाएं और सभी अभ्यार्थियों को मुक्केबाजी के समय अपना आत्म विश्वास रखने की सलाह दी। इसके पहले आनंदीलाल ने बॉक्ंिसग प्रशिक्षण शिविर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया एवं व्यायामशाला में बॉक्ंिसग संसाधनों की जानकारी लेकर आर्यवीर दल की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर की सराहना की। अभ्यार्थियों ने आनंदीलाल को शिविर में अब तक प्राप्त किए प्रशिक्षण के अनुभव की जानकारी भी दी। आर्य समाज के पूर्व प्रधान हरदेव आर्य ने कहा कि अभ्यार्थी अगर अपना लक्ष्य निर्धारित कर चलेगा तो उसे अपने कार्यों में सफलता अवश्य प्राप्त होगी।