शिवगंज | नामदेव छीपा समाज 108 गांव की बैठक ठाकुरजी मंदिर परिसर में अध्यक्ष शंकरलाल सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नामदेव राष्ट्र सेवा समिति एवं समस्त श्ंिापी समाज विकास मंडल महाराष्ट्र के सदस्य खेमराज नामा ने संस्था के उद्देश्यों की जानकारी दी एवं समाज की ओर से आर्थिक स्थिति से कमजोर व्यक्तियों, विधवाओं व छात्राओं का सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में महाराष्ट्र राज्य के पूना शहर से आए मंडल सदस्य खेमराज नामा ने नामदेव राष्ट्र सेवा समिति एवं समस्त समाज विकास मंडल के उद्देश्यों की जानकारी दी, जिसमें बताया कि संस्था की ओर से समाज के छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने, आर्थिक स्थिति से कमजोर व्यक्तियों, विधवाओं को रोजगार दिलाने में सहयोग किया जाता है और विधवा महिलाओं व बेसहारा व्यक्तियों को रोजगार के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने राजस्थान नामदेव छीपा समाज की ओर से आयोजित वर-वधु परिचय सम्मेलन के सफल आयोजन पर सभी समाज बंधुओं व आयोजकों की सराहना की। इसके पहले संस्था सदस्य नामा ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मूलचंद गहलोत, चंपालाल चौहान व खिमचंद परारिया का सम्मान किया। बैठक में समाज के राजेंद्र चौहान, अरविंद परारिया, प्रहलाद परिहार, मांगीलाल परमार, हेमंत परारिया व मदनलाल सोलंकी समेत समाज के लोग मौजूद थे।