पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर कैंप में बालिकाओं ने जाने डांस के गुर

समर कैंप में बालिकाओं ने जाने डांस के गुर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज. समर कैंप में बच्चों डांस का प्रशिक्षण दिया गया। फोटो| भास्कर

दैनिक भास्कर एवं मॉडर्न डिफेंस स्कूल के समर केम्प में बच्चों का उत्साह, समापन आज

भास्कर न्यूज | शिवगंज

दैनिक भास्कर एवं मॉडर्न डिफेंस सीनियर सैकेंडरी स्कूल शिवगंज के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे समर केम्प में शनिवार को डांस, ब्यूटी पॉर्लर व कुकिंग का प्रशिक्षण दिया गया। समर केम्प का समापन रविवार होगा। दस दिवसीय केम्प को लेकर बालक-बालिकाओं में काफी उत्साह दिखा। समर केम्प के प्रभारी भानुप्रतापसिंह राजपुरोहित ने बताया कि केम्प में मेहंदी एक्सपर्ट बरखा अग्रवाल ने छात्राओं को हाथों पर मेहंदी रचाने के तरीके बताए। केम्प में अलग-अलग विषयों के ट्रेनर्स ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न कलाओं के गुर सिखाएं। कैंप में अंग्रेजी बोलना, चित्रकला, संगीत कला के गुर भी सिखाएं एवं हेयर कटिंग व ब्यूटी, नृत्य कला, कुकिंग, मेहंदी लगाने व रंगोली बनाने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। मॉडर्न डिफेंस सीनियर सैकेंडरी स्कूल के निदेशक नरेंद्रसिंह राजपुरोहित ने समर केम्प में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को साधुवाद दिया।

खबरें और भी हैं...