शिवगंज | तालुका विधिक सेवा समिति शिवगंज की ओर से ग्राम देवली में मनरेगा कार्य स्थल पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम रखा गया। जिसमें अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गीता चौधरी के निर्देशानुसार पीएलवी महावीरसिंह व पैनल अधिवक्ता कुंदन सोलंकी ने नरेगा श्रमिकों को विधिक जानकारी दी। कार्यक्रम में मनरेगा श्रमिकों को राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही श्रमिक कार्ड योजना, विधिक सेवा योजना, श्रमिकों के मौलिक अधिकार, घरेलु हिंसा, राज्य पीडि़त प्रतिकर योजना, महिला संरक्षण अधिनियम आदि की जानकारी दी गई एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने एवं विभिन्न योजनाओं से लाभाविंत होने का आह्वान किया।