मेगा ट्रेड फेयर में खरीदारी करने के लिए स्टॉलों पर उमड़े शहरवासी
शहर के महाराजा मैदान में दैनिक भास्कर मेगा ट्रेड फेयर में घरेलू व सजावट सामग्री, फैंसी कपड़े, फर्नीचर समेत विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए उमड़े शहरवासियों से मंगलवार को मेले जैसा माहौल रहा। मेगा ट्रेड फेयर में सुबह 11 बजे से लोगों का आगमन शुरू होता है, जो रात 10 बजे तक रहता है। मेगा ट्रेड फेयर में लेटेस्ट प्रोडक्ट की कर्ई रेंज व आकर्षण ऑफर होने से इलेक्ट्रिकल, वूलन, खाद्य उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट, स्टेशनरी, बुक, सीड़ी, सौंदर्य, स्पोट्र्स, टेक्सटाइल, स्वास्थ्य सामग्री, फैशन, फुटवीयर की विभिन्न आइटमों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। वहीं किचन वेयर, ऑटोमोबाइल, महकता चाट बाजार, मनोरंजन के लिए लगे हुए झूलों, फन जोन व फर्नीचर की अलग-अलग रेंज हर किसी को आकर्षित कर रही है। मेगा ट्रेड फेयर का शुभारंभ 10 मई को हुआ है, जो 20 मई तक चलेगा। शिवगंज की उर्मिला देवी ने बताया कि मेगा ट्रेड फेयर में सभी आवश्यक वस्तुएं चाहे रसोईघर, सौंदर्य की हो या कपड़े, फर्नीचर हो, सभी एक ही छत के नीचे उपलब्ध है, जिससे समय की बचत के साथ खरीदारी में भी सुविधा होती है। सुमेरपुर से आए रूपेश कुमार ने बताया कि मेगा ट्रेड फेयर में मनोरंजन के साधन होने से बच्चे भी उत्साहित होते है और वे रोज शाम ढलते ही यहां आ रहे है। मेगा ट्रेड फेयर में व्यवस्थित रूप से अलग-अलग वस्तुओं की स्टॉलें लगाई गई है, ताकि ग्राहकों को अपनी मन-पंसद वस्तुओं की खरीदारी करने में सुविधा हो।
शिवगंज. मेगा ट्रेड फेयर में खरीदारी करती युवतियां।