शिवगंज | शहर के खाडियावास में आर्यवीर दल की भीम व्यायामशाला में 5 मई से चल रहे बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर में बालिकाएं भी आत्म रक्षा के गुर सीख रही है। प्रशिक्षण शिविर पिछले 16 दिन से चल रहा है और रविवार को इसका समापन होगा। पालिकाध्यक्ष कंचन सोलंकी ने सोमवार सुबह भीम व्यायामशाला पहुंचकर बालक-बालिकाओं के चल रहे बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन किया एवं बॉक्सरों से रूबरू होकर प्रशिक्षण के अनुभव भी जानें। शिविर में जालोर के पुष्पेंद्र परमार, पूर्व सैनिक आनंदलाल, कल्पेश आर्य, तोलाराम कुमावत प्रतिदिन सुबह-शाम मुक्केबाजी का प्रशिक्षण दे रहे है। शिविर के बालिका वर्ग में डिम्पल, संगीता, पूजा, सोनिया, रिंकू समेत आधे दर्जन से अधिक बालिकाएं अपनी आत्म रक्षा और सुरक्षा के गुर सीख रही है। इस मौके राजेंद्र कुमार सोलंकी, ओम प्रकाश हिंडोनिया, चंपतलाल, पुरुषोत्तम, अरूण, हितेश माली, शेषाराम, हरदेव आर्य, आर्य समाज प्रधान मदन आर्य,गुणवंत परिहार, फूलाराम सुथार, महावीरसिंह आदि उपस्थित थे।