शिवगंज | राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी को ज्ञापन भेजकर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 120 छात्रों के नामांकन पर शारीरिक शिक्षक लगवाने के प्रावधान को निरस्त करवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया है कि आजाद के बाद यह पहला अवसर है,जिसमें 120 छात्र नामांकन पर विद्यालय में शारीरिक शिक्षक लगवाने का प्रावधान किया है। जिससे लगता है कि खेलों के प्रति नकारात्मक सोच अपनाई जा रही है।