पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरिओम नगर में नाले का काम हुआ शुरू, 11.50 लाख रुपए खर्च होंगे

हरिओम नगर में नाले का काम हुआ शुरू, 11.50 लाख रुपए खर्च होंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के हरिओम नगर व सरस्वती कॉलोनी में पानी निकासी के लिए सड़क के किनारे नाले का निर्माण शुरू हो चुका है। पालिकाध्यक्ष कंचन सोलंकी ने हरिओम नगर पहुंच कर चल रहे नाला निर्माण कार्य का अवलोकन किया एवं ठेकेदार को निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष सोलंकी ने बताया कि हरिओमनगर व सरस्वती कॉलोनी में पानी निकासी की समस्या होने से लोगों की मांग पर नाले का निर्माण करवाया जाएगा, जिसकी लागत करीब 11 लाख 50 हजार रुपए आएगी। नाले का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। सोलंकी ने बताया कि जवाई नदी पुलिए के पास स्थित श्मशान घाट पर 8 लाख के विकास कार्य करवाए जाएंगे। नाले का निर्माण हरिओम नगर से तहसील कार्यालय के पीछे तक करवाया जाएगा। पालिकाध्यक्ष के साथ भाजपा जिला महामंत्री दिनेश बिंदल, जिला मंत्री भंवर परमार, नगरध्यक्ष प्रकाश भाटी, पूर्व पार्षद जैसाराम माली, राजेंद्र सोलंकी व नगर भाजपा महामंत्री राजकुमार चित्तारा भी थे।

खबरें और भी हैं...