पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षकों ने प्रशिक्षण शिविर में 10 कूलर लगाने की उठाई मांग

शिक्षकों ने प्रशिक्षण शिविर में 10 कूलर लगाने की उठाई मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज | राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने शारदे बालिका छात्रावास शिवगंज में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ अध्यापक प्रशिक्षण शिविर में तेज गर्मी से शिक्षकों को राहत दिलाने के लिए 10 कूलर लगाने की मांग की है। शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत व प्रदेश महामंत्री डॉ. हनवंतसिंह मेड़तिया ने गुरुवार को शारदे बालिका छात्रावास पहुंचकर शिविर में प्रशिक्षण ले रहे गणित विषय के शिक्षकों से मिले और विभिन्न व्यवस्थाओं से रूबरू होकर शिविर स्थल पर 4 कूलरों को अपर्याप्त बताते हुए शिक्षकों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए 10 कूलर लगाने की मांग की है। शिविर स्थल पर उपस्थित अतिरिक्त परियोजना समन्वयक अशोक व्यास से भी बात की एवं राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद के अतिरिक्त निदेशक सुरेशचंद्र से दूरभाष पर वार्ता कर शिविर में 10 कूलरों की व्यवस्था कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...