पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महाराणा प्रताप जयंती को लेकर सौंपी जिम्मेदारियां

महाराणा प्रताप जयंती को लेकर सौंपी जिम्मेदारियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराणा प्रताप जयंती की तैयारियों को लेकर शनिवार रात साढ़े आठ बजे शहर की गोवाटिका स्थित कृष्ण मंदिर परिसर में 36 कौम की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 16 जून को महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव का आयोजन धूमधाम से करने एवं इसकी तैयारियों पर विचार विमर्श कर जिम्मेदारियां सौंपी गई।

बैठक में आरएसएस के रामचंद्र रावल ने महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा महोत्सव का गांव-गांव व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। इसके बाद बैठक में मंच आयोजन झंकारसिंह राणावत, जल व्यवस्था ओम प्रकाश, साफा व्यवस्था महेंद्रसिंह चूली , माला व श्रीफल-प्रतापराम माली एवं प्रचार प्रसार के लिए भूरसिंह राठौड़ और शिवलाल सुथार को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में शहर के प्रत्येक चौराहा, प्रमुख मार्गों पर प्रचार-प्रसार के बैनर लगाने का निर्णय लिया, जिसमें व्यापारिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के बैनर भी लगाए जाएंगे। बैठक में जैन, घांची, राजपूत, माली, सोनी, सुथार, छीपा, लुहार, कुम्हार, रावल, ब्राह्मण, कुमावत, देवासी, मीणा, भील, मेघवाल, हरिजन, हीरागर समाज के लोगों ने भाग लिया। इसमें पाताल जैन, गौरव सोनी, चौधरी, नरपत परमार, रताराम मीणा, राजेश शर्मा, जोगाराम गर्ग, हसमुख रावल, गोविंद छीपा, हरीश मेघवाल, उमेश कुमावत, किशोर परिहार, राजाराम चौधरी, अशोक लुहार, अमृत प्रजापत ने महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विचार व्यक्त किए।



कुलदीपसिंह, अक्षय सोलंकी, महिपालसिंह, श्याम बिहारी, नरेंद्रसिंह कच्छवाह, चंपालाल प्रजापत, लक्ष्मण सुंदेशा, पंकज कुमावत, पंकज जैन ने महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विचार व्यक्त किए।

शिवगंज. बैठक में मौजूद लोग।

खबरें और भी हैं...