शहर में जागनाथ महादेव मंदिर के सामने मुख्य सड़क स्थित महाराजा मैदान में आयोजित दैनिक भास्कर मेगा ट्रेड फेयर में घरेलू व सजावट सामग्री, रेडिमेड वस्त्र, फर्नीचर, ज्वेलरी समेत विभिन्न वस्तुओं की रविवार को भी जमकर खरीदारी हुई। मेगा ट्रेड फेयर में सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक ग्राहकों की भीड़ रही। मेगा ट्रेड फेयर के 2 दिन ही अंतिम रहे है। कम दामों में मिल रहे सामान को खरीदने के लिए ग्राहकों में भी उत्साह नजर आया। मेला आयोजक राजस्थान पर्यावरण विकास एवं शोध संस्थान अजमेर की अध्यक्ष मंजू शर्मा ने बताया कि मेगा ट्रेड फेयर में 80 स्टॉल लगी हुई हैं, जिस पर ग्राहक एक ही छत के नीचे अपनी मन पसंद वस्तुओं की खरीदारी कर रहे है। मेले में मनिहारी ज्वैलरी, रेडिमेड वस्त्र, चूर्ण-सुपारी, बीकानेरी भुजिया, जयपुरी जूती, कप-प्लेट, गिलास, चंपल, हैंडिक्राफ्ट, चश्मा, मोबाइल कवर, घड़ी, गिफ्ट आइटम समेत अनेकों नई-नई वैरायटियों में वस्तुएं उपलब्ध है, जिनकी स्टॉलों पर ग्राहक अपनी पसंद की वस्तुएं खरीद रहे है। मेले में चना मसाला, पॉपकॉर्न, पाइनेपल जूस, आइसक्रीम, लीची ज्यूस का खूब स्वाद ले रहे है। वही रंग-बिरंगी लाइटों से सजे नाव, छपेटा झूलों का भी हर कोई खूब आनंद उठा रहे है। मेगा ट्रेड फेयर में लेटेस्ट प्रोडक्ट की कई रेंज व आकर्षण ऑफर होने से टैक्सटाइल, वूलन, खाद्य उत्पाद, स्टेशनरी, बुक, सीडी, सौंदर्य, स्पोर्टस, टैक्सटाइल, स्वास्थ्य सामग्री, फैशन, फुटवीयर की विभिन्न आइटम् में भी हर किसी को खूब लुभा रही है।
शिवगंज. दैनिक भास्कर के मेगा ट्रेड फेयर में खरीदारी करती महिलाएं।