पुलिस ने शिवगंज निवासी योगाचार्य पूरन चित्तारा के आत्महत्या मामले में गिरफ्तार किए आरोपी शिक्षक शिवदयाल सोनी की रिमांड अवधि पूरी होने पर शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया है।
आरोपी शिक्षक शिवदयाल सोनी ने 15 मई को सिरोही एससीएसटी कोर्ट में सरेंडर किया था, जिस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जमानत का प्रार्थना पत्र खारिज कर उसे जेल भेज दिया था। दूसरे दिन न्यायालय की ओर से जारी किए प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को जेल से गिरफ्तार किया था। योगाचार्य चित्तारा ने 7 फरवरी को अपने मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। इसके पहले चित्तारा की ओर से लिखे गए सुसाइड नोट में शिक्षक सोनी पर दबाव में आकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया था। इस मामले में सह आरोपी मृतक चित्तारा की प|ी लता को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बाद में वह जमानत छूट गई है। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक पन्नालाल मीणा इस मामले की जांच कर रहे है।