पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एम्पावर्ड कमेटी की बैठक में 27 एकल निविदाओं को दी मंजूरी

एम्पावर्ड कमेटी की बैठक में 27 एकल निविदाओं को दी मंजूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण योजना के तहत नगर पालिका कार्यालय में एम्पावर्ड कमेटी की बैठक हुई, जिसमें शहर के कई प्रस्तावित विकास कार्यों की एकल निविदाओं को स्वीकृति प्रदान की गई एवं अंबेडकर भवन व आश्रय स्थल भवन बनाने के लिए भूमि का चयन किया गया। अधिशासी अधिकारी भीमसिंह देवल ने बताया कि एम्पावर्ड कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से विकास कार्यों 27 एकल निविदाओं को मंजूरी दी गई एवं सफाई व कचरा परिवहन की एकल निविदा, अंबेडकर भवन निर्माण व आश्रय स्थल भवन निर्माण, सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाने के लिए जगह का चयन किया गया। बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष कंचन सोलंकी, अधिशासी अधिकारी भीमसिंह देवल व नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...