पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस की बैठक में भाजपा सरकार को बताया जन विरोधी

कांग्रेस की बैठक में भाजपा सरकार को बताया जन विरोधी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिवगंज की बैठक शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे अग्रवाल धर्मशाला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य संयम लोढ़ा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक में राज्य की भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार कर उसे जन विरोधी बताते हुए आगामी होने वाले विधानसभा के चुनाव में उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। बैठक में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य भी मौजूद थे।

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश राठौड़ व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए जन विरोधी होने का आरोप लगाया एवं कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया ने सिर्फ महंगाई बढ़ाने का काम किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य ने कहा कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी ईमानदारी से सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर निभाएंगे। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सभी जाति वर्ग एवं धर्म के लोगों की पार्टी है, उसमें सबको आगे बढ़ने के अवसर मिलता है। बैठक को महिला कांग्रेस नगराध्यक्ष जूली जैन, पंचायत समिति सदस्य मंगल मीणा, पूर्व प्रधान अचलाराम माली, वरिष्ठ कार्यकर्ता फूलाराम सैन, सोलाराम मीणा, धनाराम मेघवाल, नगर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष पुखराज परिहार ने विचार व्यक्त किए। बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष वजींगराम घांची, नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता अब्बास अली, गलबाराम मीणा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुरेश राव, कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मुजफर बेग, कृषि मंडी उपाध्यक्ष हबीब शेख, कांतिलाल हीरागर, सरपंच पूरणसिंह देवड़ा, जब्बरसिंह सिसोदिया, आरती देवी, पूर्व सरपंच मगाराम माली, पूर्व उप प्रधान राजेंद्र रावल, मगाराम मीणा, रताराम देवासी, छैलसिंह देवड़ा, धीराराम देवासी, दुर्गाराम सोनल, प्रताप माली, जयसिंह राठौड़, प्रतापसिंह बडगांव, ममता चित्तारा समेत कांग्रेस कार्यकर्ता व जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

शिवगंज. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। फोटो| भास्कर

खबरें और भी हैं...