पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिवगंज के लिए 3 किमी दूर जंगल में बनाई सर्विस रोड, चांदाना के पास बनाने की मांग

शिवगंज के लिए 3 किमी दूर जंगल में बनाई सर्विस रोड, चांदाना के पास बनाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन सड़क पर शिवगंज शहरवासियों व राहगीरों के लिए पाली जिले के ग्राम पालड़ी जोड़ के पास वन क्षेत्र स्थित बने हुए सर्विस रोड की दूरी करीब 3 किमी होने से अनुपयोगी साबित हो रहा है। सर्विस रोड पर वाहनों का आगमन काफी कम होने सेरात के समय सुनसान रहता है और लोगों को यहां से गुजरने में भी डर लगा रहता है। ऐसे में नगर पालिका के परिक्षेत्र में आए चांदाना गांव के पास निर्मित फोरलेन पुलिए पर सर्विस रोड बनाने की मांग को लेकर केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितीन गडकरी को अलग-अलग ज्ञापन प्रेषित किए है। नगर पालिका, न्यू मार्केट व्यापार संघ, अनाज किराणा व्यापार युवा संघ, जिला केमिस्ट एसोसिएशन, गोशाला, जीवाणीवीर मामाजी देवस्थान, राजस्थान सर्राफा संघ, श्रीपंच ओसवाल जैन पेढ़ी, ग्राम पंचायत सलोदरिया, लायंस क्लब, जन जागृति मंच आदि संस्थानों की ओर से भेजे गए ज्ञापन में बताया है कि चांदाना फोरलेन पुलिया पालिका के परिक्षेत्र में होने से रोड लाइट की सुविधा करवाई हुई है, जबकि पालड़ी जोड़ सड़क पर बने फोरलेन पुलिए की दूरी 3 किमी से अधिक होने एवं रात के समय अंधेरा छाया रहने से राहगीरों को आगमन में परेशानी हो रही है। राहगीरों की सुविधा के लिए शहर के पास आए चांदाना फोरलेन पुलिए पर सर्विस रोड का निर्माण किया जाए, ताकि वाहन चालकों व राहगीरों को यातायात में सुविधा हो।

ग्रामीणों ने पहले भी किया था प्रदर्शन

शिवगंज. चांदाना गांव के पास फोरलेन पर बना पुलिया। फोटो| भास्कर

इसलिए जरूरी सर्विस रोड

शिवगंज से चांदाना फोरलेन पुलिए की दूरी मात्र आधा किमी है और पुलिए तक रोड लाइट की सुविधा होने एवं सड़क मार्ग पर वाहनों का आगमन होने से रात के समय भी हर कोई व्यक्ति बस-टैक्सी से उतर कर पैदल ही शिवगंज आ सकते है, जबकि पालड़ी जोड़ सर्विस रोड की दूरी अधिक होने व एकांत जगह से रात में तो दूर की बात है, दिन में भी वहां पैदल नहीं आ सकते है। वर्तमान में कई वाहन चांदाना के पास ही कच्चे मार्ग से होकर ही शिवगंज आते है।

चांदाना तक होगी वन-वे सड़क

शहर में तहसील कार्यालय से चांदाना के पास बने हुए फोरलेन पुलिए तक भी वन-वे सड़क का निर्माण कार्य स्वीकृत हो गया है। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। राज्य सरकार की ओर से आपदा प्रबंधन के तहत स्वीकृति किए बजट से नगर पालिका प्रशासन ने चांदाना फोरलेन पुलिए तक वन-वे सड़क के निर्माण कार्य का शीघ्र शिलान्यास किया जाएगा।

पहले भी किया था विरोध

वर्ष 2014 में ग्राम पालड़ी जोड़ के पास फोरलेन सड़क पर शिवगंज के लिए पुलिए व सर्विस रोड का निर्माण हो रहा था, उस समय भी शहर के कई लोगों ने चांदाना गांव में एलएनटी कंपनी व नेशनल हाईवे ऑथोरेटिव के अधिकारियों का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया था और शहर के पास आए चांदाना गांव के पास पुलिए पर ही सर्विस रोड बनवाने की मांग की थी। लेकिन इसके बाद भी पालड़ी जोड़ में ही सर्विस रोड का निर्माण किया गया।

इनका कहना है

चांदाना गांव के पास अगर फोरलेन सड़क पर सर्विस रोड बनता है तो शिवगंज के विकास की गति ओर तेजी से बढ़ेगी। चांदाना पुलिए तक वन वे-सड़क की स्वीकृति हो गई है। पालड़ी जोड़ पुलिए पर बना सर्विस रोड शहरवासियों के लिए दूरी अधिक होने से अनुपयोगी साबित हो रहा है। -भीमसिंह देवल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका

खबरें और भी हैं...