कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान में विश्वकर्मा वंश सुथार समाज के तत्वावधान में आयोजित विश्वकर्मा प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शिवगंज और सिरोही के बीच खेला गया। सिरोही ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। शिवगंज ने बल्लेबाजी कर 113 रन बनाए बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरोही टीम 103 रन ही बना पाई। शिवगंज ने 10 रन से खिताब जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अमित सुथार, मैन ऑफ द सीरीज विपुल सुथार सिरोही रहे।
समापन समारोह में पूर्व विधायक संयम लोढा, विश्वकर्मा छात्रावास अध्यक्ष दलाराम सुथार, मंदिर कमेटी पूर्व अध्यक्ष टेकाराम सुथार, पूर्व सरपंच नरेंद्रसिंह, हीरालाल, धनाराम, हीरालाल, प्रकाश, विनोद, हेमंत सुथार, रणछोड़, कैलाश, कानाराम, आर्यवीर दल के प्रधान संचालक हरदेव सुथार, फूलाराम सुथार, मीठालाल, हेमंत, कन्हैयालाल का आतिथ्य रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शिवगंज के बलवीरसिंह और डेरीक सेमसन, स्कोरर की भूमिका मन्नत अग्रवाल व परबत सुथार, कमेंट्री जितेंद्रसिंह व महेन्द्र कलावंत, मंच संचालन दशरथ, त्रिलोक, पीयूष व कैलाश ने भूमिका निभाई।
विजेता को 51 हजार, उपविजेता को 25 हजार रुपए का इनाम
समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता टीम शिवगंज को 51 हजार रुपए का चैक व ट्रॉफी और उपविजेता सिरोही को 25 हजार रुपए का चैक व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द सीरिज रहे सिरोही टीम के विपुल सुथार को 15 हजार रुपए का चैक व मोमेंटो दिया। इस मौके पर पुनीत अग्रवाल, किशोरभाई, हंसाराम, रमेश, संजय, उत्तम रावल, जसवंतसिंह रावणा, विक्रम सोनी, गोविंद भाटी, मोहब्बतसिंह रावणा, शैतानसिंह रावणा, जनार्दन ओझा, नारायण सुथार, रमेशभाई टेलर, तारकसिंह, महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विश्वकर्मा प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, सिरोही की टीम रही उपविजेता
जावाल. रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथि।