पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिवगंज में श्मशान घाट पर 73 लाख रुपए के होंगे विकास कार्य

शिवगंज में श्मशान घाट पर 73 लाख रुपए के होंगे विकास कार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में जवाई नदी के किनारे स्थित अलग-अलग जगहों पर स्थित 3 श्मशान घाटों को विकसित करने के लिए नगर पालिका की ओर से 73 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। बुधवार को नगर पालिकाध्यक्ष कंचन सोलंकी और अधिशासी अधिकारी भीमसिंह देवल सुबह साढ़े ग्यारह बजे रायचंद कॉलोनी के पास जवाई नदी के किनारे स्थित श्मशान घाट पर पहुंचे और वहां फर्श के चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री दिनेश बिंदल, नगरध्यक्ष प्रकाश भाटी, पूर्व पार्षद राजेंद्र सोलंकी भी थे। पालिकाध्यक्ष सोलंकी ने बताया कि रायचंद कॉलोनी स्थित श्मशान घाट पर 30 लाख की लागत से विकास कार्य करवाए जा रहे है, जिसमें स्नानघर, सीसी रोड, फर्श आदि निर्माण कार्य शामिल है। इसमें लगभग सभी कार्य पूरे हो गए है। छीपावास मोहल्ला स्थित श्मशान घाट के विकास पर 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

शिवगंज. निर्माण कार्य का अवलोकन करती पालिकाध्यक्ष।

खबरें और भी हैं...