पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिवगंज में आवासीय शिविर शुरू जालोर के शिक्षक ले रहे हैं भाग

शिवगंज में आवासीय शिविर शुरू जालोर के शिक्षक ले रहे हैं भाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज | शहर में पुराने बस स्टैंड के पास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल की शारदे बालिका छात्रावास में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ अध्यापक आवासीय शिविर का उद्घाटन समारोह बुधवार सुबह 11 बजे जिला साक्षरता अधिकारी जब्बरसिंह राव की अध्यक्षता एवं प्रधानाचार्य बलवीरसिंह, फिरोज खान व योगेश वैष्णव के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित किया गया। शिविर में जालोर जिले के गणित विषय के 70 वरिष्ठ अध्यापक भाग ले रहे है, जबकि उद्घाटन समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले संभागियों की उपस्थिति उसकी आधी भी नहीं दिखी। समारोह स्थल पर अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी थी। इस बारे में जब अधिकारियों से जानकारी चाही गई तो बताया गया कि पहला दिन है और दूरी अधिक होने की वजह से उन्हें आने में देरी हो सकती है। समारोह में जिला साक्षरता अधिकारी जब्बरसिंह राव ने संभागियों से पूर्व मनोयोग के साथ प्रशिक्षण ग्रहण कर विषयगत कठिनाइयों को दूर कराने का आह्वान किया। समारोह में प्रधानाचार्य बलवीरसिंह ने संभागियों को प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यार्थियों के गणित विषय में ओर गुणवत्ता लाने पर बल दिया। शिविर के समारोह में मंजू शर्मा, गिरधारीलाल व चंपालाल वैष्णव का सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...