पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • वाहन चालकों से टोल टैक्स की मनमानी वसूली

वाहन चालकों से टोल टैक्स की मनमानी वसूली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखतीज के वैवाहिक सीजन की आहट के साथ ही श्योपुर-कुहांजापुर स्टेट हाईवे स्थित टोल नाके पर मनमानी बढ़ती जा रही है। आने जाने वाली गाड़ियों से टोल टैक्स के नाम पर जबरन वसूली की जा रही है। खासकर बाहर से आने वाले वाहन चालक ठगे जाते हैं। टोल नाके पर भारत सरकार की ओर से निर्धारित गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मुकेश मीणा ने बताया कि गाइड लाइन के मुताबिक वाहन के आने और जाने का शुल्क एक साथ जमा कराया जा सकता है। लेकिन हाईवे टोल नाके पर कार्यरत कर्मचारी वाहन चालकों को दोनों तरफ की पर्ची देने से इनकार करते हैं। २४ घंटे में रिटर्न होने वाले वाहनों से दो गुना टैक्स वसूलते हैं और इसकी रसीद भी नहीं दी जाती है। कांग्रेस नेता श्री मीणा का आरोप है कि अवैध टोल वसूली का विरोध करने पर ठेकेदार के लोग वाहन चालकों के साथ अभद्रता से पेश आते हैं। वाहन चालक को अपमानित करके मुंहमांगी राशि देने के लिए दबाव डालते हैं। कांग्रेस महामंत्री श्री मीणा का कहना है कि आम वाहन चालकों को लूट खसौट से बचाने के लिए पुलिस अधीक्षक को इस मामले में संज्ञान लेते हुए टोल टैक्स की अवैध वसूली निजात दिलानी चाहिए।

खबरें और भी हैं...