पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • गांव में कीचड़ से सने रास्ते, लोग बोले पंचायत की लापरवाही

गांव में कीचड़ से सने रास्ते, लोग बोले पंचायत की लापरवाही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कीचड़ व जलभराव के चलते घर से बाहर कदम रखते ही लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी

भास्कर संवाददाता | मानपुर

श्योपुर विकासखंड के ग्राम जावदेश्वर में मुख्य रास्ते पर इतनी कीचड़ फैली है की यहां लोगों को पैदल निकलने भी परेशानी हो रही है। पूरे गांव में कीचड़ व जलभराव के चलते घर से बाहर कदम रखते ही लोगों की परेशानी शुरू हो जाती है। गांव की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। स्थानीय ग्रामीणोंं का कहना है कि ग्राम पंचायत की लापरवाही से समस्या को बढ़ावा मिल रहा है। समाधान के लिए कई बार सरपंच रामजीलाल मीणा और सचिव रफीक खान को अवगत करा चुके लेकिन इस तरफ पंचायत ने कोई ध्यान नहीं दिया है।

मानपुर रोड़ से रामप्रसाद के मकान की ओर मुख्य रास्ते की कीचड़ की भरमार है । इस रास्ते से मोटर साइकिल निकलना संभव नहीं है। ग्रामीणो को पैदल चलते समय लोगों को कीचड़ में पैर रखने को मजबूर होना पड़ता है।

खबरें और भी हैं...