पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अधूरे पड़े शौचालय, नहीं हो रहा काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधूरे पड़े शौचालय, नहीं हो रहा काम

श्योपुर| शहर में शौचालय निर्माण का काम लगभग बंद हो गया है, जिनमें शेष बचे हितग्राहियों के शौचालय नहीं बन पा रहे है। जबकि कई हितग्राहियों के शौचालय अधूरे पड़े हुए है। अधूरे शौचालयों को लेकर नपा प्रशासन का कहना है कि, लोग शौचालय के गड्ढे बड़े बनाना चाहते है, इसलिए उनका काम रुका हुआ है। क्योंकि सरकारी मापदंडों के अनुसार ही शौचालय बनाए जा रहे है, लेकिन कई हितग्राहियों को मापदंडों से हटकर निर्माण कराना चाह रहे है। जिससे क्षेत्र में कई शौचालय निर्माण अधूरे पड़े हुए है। लगभग 1500 शौचालयों में से वर्तमान में 150 शौचालय नहीं बन सके है।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर मेन्यू के अनुसार नहीं मिल रहा भोजन

श्योपुर| शहर सहित समूचे जिले में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर भोजन व्यवस्था लगभग फेल बनी हुई है। जबकि जिन केन्द्रों पर भोजन दिया जा रहा है, वहां भी मेन्यू अनुसार भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। रोजाना खाने में बच्चों को कभी खिचड़ी तो कभी दाल-रोटी ही दी जा रही है। जबकि हरी सब्जी सहित अन्य मेन्यू का भोजन केन्द्रों पर बच्चों को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जबकि नाश्ते में चने के अलावा ओर कुछ नहीं दिया जा रहा है। स्थिति यह है कि, 50 बच्चों में 200 ग्राम ही चने भेजे जा रहे है। जिसकी शिकायतें भी हो रही है, पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

जर्जर हुई गैस एजेंसी सीसी सड़क

श्योपुर| शहर में कई सड़कें जर्जर हो चुकी है, लेकिन नगर पालिका की ओर से सड़कों का मेंटेनेंस नहीं कराया जा रहा है। हाल ही में बनी मॉडल रोड में भी कई जगह गड्ढे हो गए है, पर न तो नगर पालिका इसका मेंटेनेंस कर रही है और नहीं ठेकेदार से मेंटेनेंस कराया जा रहा है। इसी तरह गैस एजेंसी की ओर जाने वाली सीसी सड़क भी पूरी तरह से उखड़ गई है, जिसमें गड्ढे होने के साथ गिट्टियां बाहर आ गई है। जबकि गैस एजेंसी रोड सबसे व्यस्त रोड है, फिर भी इसका मेंटेनेंस नहीं कराया जा रहा है।

गांव का ई-ऑफिस हुआ जर्जर

श्योपुर| शहर सहित गांवों में बनाए गए ई-ऑफिस जर्जर हो गए है, लेकिन इन में पंचायत या शहरी क्षेत्र के अधिकारियों ने कभी भी संचालित नहीं किया। जबकि एक ई-ऑफिस पर सरकार ने 16-16 लाख रुपए खर्च किए थे। जिन पर लोगों को सरकारी सुविधाएं मुहैया कराई जानी थी। गांवों में पंचायत ई-ऑफिसों के कम्प्यूटर से लेकर फर्नीचर तक गायब हो चुके है, जिनका कोई पता नहीं है। इसके बाद भी प्रशासन इन ऑफिसों को लेकर कार्रवाई नहीं कर रहा है और नहीं इनसे जुड़े सामानों की जानकारी ली जा रही है।

युवाओं ने किया योगाभ्यास

श्योपुर| मठेपुरा में पांच दिवसीय योग शिविर का समापन बीते रोज हो गया। जिसके बाद संकल्प लेने वाले पांच युवाओं ने मंगलवार से योग कक्षा की शुरूआत की। योग प्रभारी सुनील माहौर ने बताया कि, कक्षा में कई आयाम व क्रियाएं लोगों को कराई गई। जिसमें मोटापा कम करने से लेकर बीपी की शिकायत के मरीजों के लिए अलग से योग कराया गया। योग शिविर में पहले दिन बच्चों से लेकर बूढ़ों तक ने भागीदारी की। श्री माहौर ने बताया कि योग को लेकर वह मठेपुरा में प्रचार भी कर रहे है ताकि, ज्यादा से ज्यादा लोग योग से जुड़ सके।

खबरें और भी हैं...