ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आज से
ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आज से
श्योपुर|ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गुरुवार से किया जा रहा है। इसे लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में 17 मई से 16 जून तक सुबह 6 बजे से लेकर 8 बजे तक चलेंगे। जिनका आयोजन जिला मुख्यालय पर कराया जाएगा। जिसमें एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, कराते, (बालिका वर्ग), टेनिस बॉल व लेदर बॉल क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, वालीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, बॉस्केट बॉल खेलों का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।