बगदिया ग्राम पंचायत को 11 जून तक ओडीएफ बनाने का लक्ष्य
ढोढर | स्वच्छ भारत मिशन के तहत श्योपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बगदिया को 11 जून तक खुले मे शौचमुक्त पंचायत बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पंचायत क्षेत्र में हितग्राहियों के घरों में शौचालय बनाने का काम मिशन मोड पर किया जा रहा है। साथ ही ग्राम पंचायत लोगों के घरों में शौचालय बनवाएगी।