शाम 5 बजे के बाद नहीं चलती बसें, रात बिताने काे मजबूर है लाेग
बड़ौदा | शाम पांच बजे के बाद बड़ौदा से ग्रामीण रूट पर बस सेवा उपलब्ध नहीं है। वहीं रात्रि आठ बजे के बाद बड़ौदा से बारां व कोटा के लिए कोई साधन नहीं है। सूरथाग से श्योपुर के बीच एक ही बस का परमिट है। यह बस सवारियों की संख्या को देखकर चलती है। सवारी कम होने की दशा में बस रद्द कर दी जाती है। जिससे बाहर से आने वाले लाेगाें काे बड़ौदा में ही रात बिताने काे मजबूर हाेना पड़ रहा है। जनपद उपाध्यक्ष सुमित्रा दारासिंह बंजारा ने परिवहन विभाग से ग्रामीण रूट पर बसाें के परमिट जारी किए जाने की मांग करते हुए बताया कि बड़ौदा व इसके आसपास बसे करीब तीस गांवों का सीमावर्ती राजस्थान के साथ व्यापारिक और सामाजिक जुड़ाव ज्यादा है। इसलिए बारां व कोटा जिले से बड़ी संख्या में लोगों का बड़ौदा क्षेत्र में आना-जाना लगा रहता है। रोजाना बड़ी संख्या मेंं ऐसे लोग भी बड़ौदा पहुंचते हैं जिनकी रिश्तेदारी क्षेत्र के गांव में है।