पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • कुपोषण दूर करने 28 से प्रारंभ होंगे सुपोषण शिविर

कुपोषण दूर करने 28 से प्रारंभ होंगे सुपोषण शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए इस साल फिर से सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है। प्रथम त्रैमास में सुपोषण अभियान की शुरूआत 28 मई से की जा रही है। इसके लिए एमआईएस में स्नेह शिविर पंजीयन की अंतिम तारीख 21 मई रखी गई है। यह सुपोषण शिविर 28 मई से 9 जून तक आयोजित होगा।

इसके बाद दूसरे त्रैमास में 10 से 22 सितंबर तक सुपोषण शिविरों का आयोजन होगा। इसके लिए 21 अगस्त तक पंजीयन होंगे। इसी तरह तीसरे त्रैमास में 10 से 22 दिसंबर तक सुपोषण शिविर आयोजित होंगे जिसके पंजीयन 30 नवंबर तक किए जाएंगे। आखिरी चतुर्थ त्रैमास में 11 से 23 फरवरी तक सुपोषण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसके लिए 31 जनवरी तक पंजीयन किए जाएंगे। सुपोषण शिविर में बच्चों का पंजीयन हर हाल में निर्धारित तारीक तक करना है।

खबरें और भी हैं...